September 11, 2026
उत्तराखंड: 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5 लाख सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी पेंशन
Latest देहरादून न्यूज

उत्तराखंड: 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5 लाख सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी पेंशन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉर्पस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के कल्याण और सम्मान से जुड़े विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।

समिति ने पत्रकार कउत्तराखंड: 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5 लाख सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी पेंशनल्याण कोष के तहत 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की संस्तुति की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत 3 वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 प्रतिमाह पेंशन दिए जाने की भी संस्तुति की गई।

बैठक के दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के तहत सूचना विभाग पत्रकारों एवं उनके आश्रितों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके परिवारों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जाती हैं, ताकि प्राप्त प्रकरणों का संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।

बैठक में अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह तथा समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, अमित शर्मा और श्रीमती शशि शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *