आयोग के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर 18 से 20 अगस्त 2026 तक मिलेगा। भर्ती परीक्षा का संभावित आयोजन 12 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, पदवार विवरण एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध है।
