उत्तराखंड में मई में मानसून जैसे हालात, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Latest राज्य

उत्तराखंड में मई में मानसून जैसे हालात, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मई माह के दौरान ही मानसून जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। प्रदेशभर में लगातार बादल मंडरा रहे हैं और बारिश का सिलसिला जारी है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राजधानी देहरादून में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद घने बादलों के बीच तेज बौछारों ने मौसम को अचानक ठंडा कर दिया। वहीं मसूरी और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।

चारधाम यात्रा मार्गों और ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों की आवाजाही के बीच रुक-रुक कर बारिश जारी है। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कई स्थानों पर झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील रह सकते हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं की संभावना जताई गई है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 31.2°C 23.0°C
ऊधमसिंह नगर 34.4°C 22.4°C
मुक्तेश्वर 20.7°C 11.1°C
नई टिहरी 21.0°C 13.6°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *