September 11, 2026
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे बारिश का दौर जारी, 12-13 अगस्त को पर्वतीय जिलों में भी बरसेंगे बादल
Latest देहरादून न्यूज

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे बारिश का दौर जारी, 12-13 अगस्त को पर्वतीय जिलों में भी बरसेंगे बादल

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 11 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 12 अगस्त को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

13 अगस्त को पर्वतीय जनपदों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कई पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 12 अगस्त को टिहरी और बागेश्वर तथा 13 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना भी बताई गई है।

लगातार बारिश को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *