धुमाकोट बाजार में आज नवनियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों, विशेषकर मामले से जुड़े कथित VIP की भूमिका की निष्पक्ष जांच को लेकर जोरदार आक्रोश रैली निकाली।

रैली में शामिल लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की CBI जांच कराए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अब तक की कार्रवाई से जनता संतुष्ट नहीं है और सच्चाई सामने लाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच आवश्यक है।
आक्रोश रैली धुमाकोट बाजार से होते हुए तहसील परिसर पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, दोषियों को कड़ी सजा देने और राजनीतिक दबाव से मुक्त जांच की मांग की गई।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्टी और जनता का संघर्ष जारी रहेगा। रैली में ब्लॉक परिवेक्षक पूनम कैंतुरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल, ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला महामंत्री राम निवास, सोबन सिंह एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


