September 12, 2026
देहरादून: कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों में तेजी, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
धार्मिक/धर्म-समाचार

देहरादून: कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों में तेजी, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून। कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्माण कार्यों के शासनादेश (GO) जारी करने में हो रही देरी पर मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित विभागों को सभी आपत्तियों का निस्तारण कर 3 दिनों के भीतर शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कुम्भ मेला के लिए भूमि अधिग्रहण और आवंटन प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

मुख्य सचिव ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अधिकारियों को समन्वय बैठक आयोजित कर ट्रैफिक प्लान को जल्द अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से हरिद्वार कुम्भ के लिए सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर दिया।

कुम्भ क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साफ-सफाई और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सैनिटेशन के लिए एक डेडिकेटेड प्लान तैयार करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा कुम्भ के दौरान लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन की योजना भी बनाई जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सूचना केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आगंतुकों को आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *