September 13, 2026
श्रीनगर विधानसभा में निकली भव्य तिरंगा यात्राएं, धन सिंह रावत ने बढ़ाया उत्साह
Latest देहरादून न्यूज

श्रीनगर विधानसभा में निकली भव्य तिरंगा यात्राएं, धन सिंह रावत ने बढ़ाया उत्साह

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। थलीसैंण, बगवाड़ी, मासौं, उफरैंखाल और बूंगीधार सहित कई क्षेत्रों में आयोजित इन यात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित तिरंगा यात्राओं में प्रतिभाग कर लोगों का उत्साहवर्धन किया। यात्राओं में स्कूली बच्चों, युवाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जनभावना को प्रदर्शित किया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *