September 12, 2026
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स: चमोली की भागीरथी ने हाफ मैराथन में जीता गोल्ड
खेल

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स: चमोली की भागीरथी ने हाफ मैराथन में जीता गोल्ड

चमोली / मेंगलोर।
उत्तराखंड के चमोली जिले की होनहार धाविका भागीरथी बिष्ट ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। 85वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतर्गत आयोजित हाफ मैराथन (21 किमी) प्रतियोगिता में भागीरथी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मेंगलोर में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। बुधवार को हुई हाफ मैराथन दौड़ में देशभर के शीर्ष धावकों ने हिस्सा लिया। 24 वर्षीय भागीरथी बिष्ट ने 1 घंटा 21 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं पिथौरागढ़ की माया ने रजत पदक जीतकर उत्तराखंड को दोहरा गौरव दिलाया।

भागीरथी की इस उपलब्धि से चमोली जिले के वाण गांव और देवाल क्षेत्र में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *