September 11, 2026
पौड़ी में आवासीय क्रीड़ा छात्रावास प्रवेश ट्रायल्स संपन्न, राज्य स्तरीय चयन के लिए खिलाड़ी चयनित
Latest खेल देहरादून न्यूज

पौड़ी में आवासीय क्रीड़ा छात्रावास प्रवेश ट्रायल्स संपन्न, राज्य स्तरीय चयन के लिए खिलाड़ी चयनित

पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी में वर्ष 2026-27 के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु जनपदीय चयन ट्रायल्स सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

रांसी स्टेडियम में 9 एवं 10 सितंबर को आयोजित ट्रायल्स में 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, बॉक्सिंग और हॉकी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, खेल कौशल और तकनीकी दक्षता का निर्धारित मानकों के अनुसार मूल्यांकन किया गया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को उत्तराखंड के विभिन्न आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश देकर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, शिक्षा और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *