एक करोड़ से अधिक शिवभक्त पहुंचे कांवड़ यात्रा में, मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छता बनाए रखने की अपील
Latest देहरादून न्यूज

एक करोड़ से अधिक शिवभक्त पहुंचे कांवड़ यात्रा में, मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छता बनाए रखने की अपील

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष अब तक कांवड़ यात्रा के दौरान एक करोड़ से अधिक शिवभक्त उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा सभी की साझा जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं से प्लास्टिक और अन्य कचरे को इधर-उधर न फेंकने तथा निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर रही है। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार सेवा कार्यों में जुटे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने विश्वास जताया कि शिवभक्त प्रशासन के प्रयासों में सहयोग करते हुए स्वच्छता का संदेश भी आगे बढ़ाएंगे और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *