September 11, 2026
CM धामी ने सशक्त बहना उत्सव में खरीदे स्थानीय उत्पाद, त्योहारों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने की अपील
Latest देहरादून न्यूज

CM धामी ने सशक्त बहना उत्सव में खरीदे स्थानीय उत्पाद, त्योहारों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने की अपील

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित सशक्त बहना उत्सव के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय हुनर की पहचान हैं। इन उत्पादों की खरीद से महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका मजबूत होती है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ती हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहारों का समय स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का सबसे उपयुक्त अवसर है। उपहार और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर हर नागरिक राज्य की स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से इस त्योहारी सीजन में स्थानीय उत्पाद खरीदने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *