September 11, 2026
पूर्व भाजपा प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख, दी श्रद्धांजलि
Latest देहरादून न्यूज

पूर्व भाजपा प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख, दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखण्ड के पूर्व प्रवक्ता श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को मोहब्बेवाला स्थित स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके संगठनात्मक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *