September 11, 2026
धारी में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की चौपाल, 105 ग्रामीणों ने लिया भाग | नैनीताल
Latest देहरादून न्यूज

धारी में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की चौपाल, 105 ग्रामीणों ने लिया भाग | नैनीताल

धारी (नैनीताल), 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के चौथे दिन विकासखंड धारी की छह ग्राम पंचायतों—मटियाल, पदमपुरी, भालूगाड़, कसियालेख, शशबनी और सुनकिया में आईईसी वैन के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

रीप (ग्रामोत्थान) एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को स्वरोजगार, ग्राम्य विकास और उद्यमिता से जुड़ी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में करीब 105 ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया समझी।

चौपाल के दौरान योजना के लाभार्थी अर्जुन बिष्ट के उत्पादों को ऑनलाइन बाजार से जोड़ने के लिए Meesho पर डिजिटल मार्केट लिंकेज भी किया गया। इस पहल से स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों की व्यापक पहुंच और बेहतर विपणन के अवसर मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *