उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुख्य सचिव को सौंपा गया गणना फॉर्म
Latest राज्य

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुख्य सचिव को सौंपा गया गणना फॉर्म

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) के तहत मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को गणना फॉर्म सौंपा।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य सचिव को अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 7 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल हो सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता विवरण में संशोधन तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे।

निर्वाचन विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अभियान के दौरान अपने मतदाता विवरणों का सत्यापन कर आवश्यक सुधार एवं अद्यतन अवश्य कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *