देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के युवाओं से विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और अपने जन्मदिवस को युवा शक्ति को समर्पित बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उत्तराखण्ड के युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार सबसे बड़ी ताकत होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, उद्यमिता और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि उन्हें अपने सपनों के लिए प्रदेश छोड़ने की मजबूरी न हो।
उन्होंने राज्य युवा आयोग को युवाओं की आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि आयोग रोजगार, उद्यमिता, डिजिटल सशक्तिकरण तथा नशा और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस पर युवाओं से “तीन संकल्पों का गुलदस्ता” मांगा—जीवन में बड़ा लक्ष्य तय कर मेहनत करना, स्वयं नशे से दूर रहना और दूसरों को भी जागरूक करना, तथा अपनी सफलता का एक हिस्सा उत्तराखण्ड के विकास को समर्पित करना। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको…” का उल्लेख करते हुए युवाओं से अनुशासन, निरंतर सीखने और तकनीक के सकारात्मक उपयोग का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के युवाओं से विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और अपने जन्मदिवस को युवा शक्ति को समर्पित बताया।