नैनडांडा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चैनपुर-द्वारी भौंन मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनपुर के हरपाल के सामने सड़क पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है और यातायात प्रभावित हो गया है।

इस संबंध में जानकारी श्री धनपाल सिंह रावत, प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज चैनपुर द्वारा दी गई।
