CM धामी ने सुना PM मोदी का ‘मन की बात’ 133वां संस्करण, बोले- कार्यक्रम देता है आगे बढ़ने की प्रेरणा
देश राज्य

CM धामी ने सुना PM मोदी का ‘मन की बात’ 133वां संस्करण, बोले- कार्यक्रम देता है आगे बढ़ने की प्रेरणा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण को सुना।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचार, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक सशक्त मंच दिया है, जिससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान मिल रही है और समाज में सकारात्मक बदलाव का माहौल बन रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान लगातार बढ़ रहा है। देश आज एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और विज्ञान, रक्षा तथा एआई के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। भारत अब रक्षा उपकरणों और हथियारों का निर्यात भी कर रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड भी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। सीमांत क्षेत्रों में सड़क, रेल और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक” बनाने के संकल्प पर राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत सख्त दंगारोधी कानून, धर्मांतरण कानून और नकल विरोधी कानून लागू किए गए हैं, जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं।

कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, दायित्वधारी प्रताप सिंह पंवार, सरिता डंगवाल, मोहित शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *