September 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़: हरिद्वार सिडकुल में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, शादी के 9 महीने बाद उठाया खौफनाक कदम
अपराध

ब्रेकिंग न्यूज़: हरिद्वार सिडकुल में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, शादी के 9 महीने बाद उठाया खौफनाक कदम

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। यह घटना नेहरू कॉलोनी की है, जहां युवक किराए के कमरे में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।

बताया जा रहा है कि शाम को कमरा अंदर से बंद मिला। जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो युवक पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान लखीमपुर निवासी आकाश के रूप में हुई है, जिसकी करीब 9 महीने पहले शादी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

एसपी सिटी अभय प्रताप के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *