October 7, 2026
चैड़ चैनपुर,नैनीडांडा में 10 से 12 नवंबर तक होगा सद्भावना वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन
खेल प्रदेश/लोकल न्यूज़

चैड़ चैनपुर,नैनीडांडा में 10 से 12 नवंबर तक होगा सद्भावना वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन

पौड़ी गढ़वाल/नैनीडांडा। नैनीडांडा क्षेत्र के चैड़ चैनपुर में सद्भावना वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 13 सितंबर को आयोजित समिति की बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सद्भावना वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सद्भावना वॉलीबॉल समिति एवं युवा विकास समिति मल्ला खोला के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। आयोजन में महिला मंगल दल भी सहयोग करेगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। यह प्रतियोगिता का दूसरा सीजन है। इससे पहले आयोजित प्रथम सीजन में 16 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया था, जिससे क्षेत्र में प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 नवंबर 2026 तक चैड़ चैनपुर, नैनीडांडा, पौड़ी गढ़वाल में किया जाएगा। प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में होगी।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार ₹25,000 एवं ट्रॉफी, जबकि द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 एवं ट्रॉफी निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क ₹1,500 रखा गया है।

आयोजन समिति का कहना है कि खेल प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र में खेल भावना, एकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *